फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में शुरु होगा सैंजनी बैराज व भाखड़ा डैम का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि क्षेत्र की सैंजनी नदी पर 41 करोड़ की लागत से बैराज नगर की भाखड़ा डैम की लाइनिंग का कार्य अक्तूबर में शुरु हो जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए परेशान नहीं होंगे। राज्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ दोनों परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर जानकारियां एकत्र कीं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम सिकरौरा की सैंजनी नदी पर बनी जर्जर डैम पर पहुंचे। उनके साथ लखनऊ से आए सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता कुशल कुलश्रेष्ठ भी अपनी टीम के साथ थे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर सैंजनी नदी के प्रस्तावित करीब 41 करोड़ की परियोजना के तहत डैम व भाखड़ा डैम के 2.75 करोड़ की परियोजना को दिखाया तथा भौतिक मुआयना कराया। विभागाध्यक्ष ने मंत्री को बताया कि सैंजनी डैम पर पानी रोकने को सात दर यानि गेट लगाए जाएंगे और डैम की दोनों नहरों की मरम्मत की जाएगी, ताकि खरीफ में 943 हेक्टेयर व रबी में 666 हेक्टेयर कुल क्षेत्र की 1309 हेक्टेयर फसल की सिंचाई किसान आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने अपने डैम का निर्माण कार्य अक्तूबर में शुरु कराने की बात कही और डेढ़ साल में प्रोजेक्ट पूरा करने का आश्वासन दिया।
विभागाध्यक्ष ने भाखड़ा डैम की मरम्मत, अतिरिक्त पानी को स्टोर करने, दो छोटे नए पुलों का निर्माण, लाइनिंग का कार्य भी अक्तूबर में शुरु किया जाएगा। क्षेत्र की धीमरी नदी में खेमरी डैम का भी निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि पायलट प्राजेक्ट अभी बुंदेलखंड में शुरु कर रहे हैं, इसके बाद पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके बाद मंत्री ने निरीक्षण भवन पहुंचकर कहा कि उनकी भाजपा सरकार का उद्देश्य पूरे प्रदेश में खुशहाली व हरियाली पैदा करना है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भ्ज्ञी गिनाईं। राज्यमंत्री ने ग्राम कोठाजागीर गांव में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को ड्रेस व शादी अनुदान आदि वितरित किया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता बरेली बीके राठी, मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा मुरादाबाद एन सी उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता मुरादाबाद डी के शर्मा, एक्सईएन नवीन कुमार, एसडीएम डी एस गुप्ता, तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, चेतन पारुथी, शिवचरण लाल शर्मा, हरबंश सिंह तनेजा, रवि यादव, मामन चंद्र बंसल, घननूमल बंसल, राजू तनेजा, अंकित शर्मा, मेहर सिंह देयोल, सुखदेव सिंह औलख, रवि गोयल, मन्नू शर्मा, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें