बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पंचायत के चांगरु-नालग में दो मंजिला स्लेट पोस मकान ढह गया है। प्रभावित जगदीश कुमार ने बताया कि गरीबी के चलते मकान की मरम्मत समय पर नहीं करवा सके। भारी बारिश के चलते वह परिवार सहित साथ के मकान में रह रहे थे और गत दो दिन पहले मकान की दीवारें बारिश के कारण गिर गईं।
उन्होंने बताया कि मकान में पानी घुसने से अन्य दीवारें भी ढह गईं। इस वक्त बैंक के कर्ज में दबे हैं और ऐसे में नए सिरे से मकान का बनाना मुश्किल हो गया है। मकान गिरने की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान मंजू मनहंस और हल्का पटवारी को दी। पंचायत प्रधान व लोगों ने भी प्रशासन से प्रभावित जगदीश को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।