जुखाला (बिलासपुर)। वाटर गार्ड जुखाला ब्लॉक की एक बैठक रविवार को प्रधान राकेश भाटिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें वाटर गार्डों की समस्याओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया और वाटर गार्डों के लिए पॉलिसी बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और आईपीएच मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वाटर गार्डों को दैनिक भोगी बनाया जाए तथा जिन वाटर गार्डों का एक साल से पांच साल के मध्य का कार्यकाल हो गया है उन्हें आईपीएच विभाग में समायोजित करके उनका वेतन चार हजार रुपये किया जाए। इस बैठक में जुखाला ब्लॉक के सभी वाटर गार्डों ने भाग लिया।