फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। यातायात सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को सीओ सलोनी अग्रवाल ने यातायात के नियमों व सुरक्षा का पाठ पढ़ाया कि कोई भी नाबालिग छात्र छात्रा दो पहिया वाहन न चलाएं।
विज्ञापन

विद्यालय में सोमवार की सुबह वंदना सत्र के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सलोनी अग्रवाल, टीएसआई जगदीश सिंह, अध्यक्ष मामन चंद्र बंसल, प्रबंधक रविंद्र सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, चौकी प्रभारी राजेंश बेंसल ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ कहा कि कोई भी नाबालिग छात्र-छात्रा बाइक और स्कूटी आदि न चलाएं। परिजनों को दो पहिया वाहन हेलमेट लगाकर और चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर चलाने को प्रेरित करने को कहा। सरकार की योजनाएं डायल 100, 1090 वूमेन पावर, हेल्पलाइन एफआईआर की जानकारियां दीं। टीएसआई ने यातायात के नियमों को सरल भाषा में समझाया। इस मौके पर आरएसएस के नगर विस्तारक प्रमोद कुमार, सतीश बंसल, गंगाराम, अशरफी लाल पाल, बेदराम, विमल कुमार, श्रवण कुमार, स्वतंत्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अशरफी पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें