फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड-पे के अंतर को किया जाए दूर

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जकातखाना इकाई की बैठक शिव मंदिर टाली-जकातखाना में इकाई के अध्यक्ष सरवन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई मांगों पर चर्चा की गई। इनमें मुख्य मांग यह रही कि जो कर्मचारी व अधिकारी 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी पेंशन को प्रदेश सरकार की ओर से संशोधित किया जाए।
जनवरी 2006 से सितंबर 2012 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के ग्रेड-पे के अंतर को तुरंत दूर किया जाए ताकि सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को एक समान लाभ मिल सके। 65, 70 व 75 साल की उम्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए जा रहे 5, 10 व 15 फीसदी भत्ते को उनके मूल पेंशन में जोड़ा जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए जा रहे मेडिकल भत्ते को पंजाब की तर्ज पर दिया जाए। जो कर्मचारी 2003 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें पेंशन प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव सदाराम, उपाध्यक्ष संतराम रनोट, बुद्धिराम बैंस जिला सदस्य व सदस्यों में लेखराम ठाकुर, लेखराम शर्मा, रामकृष्ण महाजन, धनीराम, बालक राम, तुलसी राम, प्रेमलाल रनोट, राम कृष्ण, अनंत राम, सद्द्दीक मोहम्मद, विद्यासागर, नानकचंद व गीतो देवी ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें