फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार पर विधायक राजेंद्र गर्ग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विधायक ने पुलिस को रात के समय अस्पताल में जवान की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं जिससे अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ बिना किसी डर के रात को अपनी सेवाएं दे सकें।
विज्ञापन

विधायक ने आश्वस्त किया कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में गुरुवार रात को ही चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों व स्टाफ सहित घुमारवीं के लोगों को आश्वस्त किया कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें