फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर अस्पताल को मिला एक डॉक्टर

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर। जिला अस्पताल को लंबे समय बाद अच्छी खबर मिली है। लंबे समय के बाद जिला अस्पताल को सर्जन मिला है। सर्जन ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बुधवार को वार्ड का भी राउंड किया। लंबे समय में जिला अस्पताल को सर्जन मिलने से जिला के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

एसएमओ डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को ज्वाइनिंग के बाद डॉ. ऋषि ने वार्ड राउंड किया। ओपीडी में कामकाज देखा। मूलत: पिंजौर के रहने वाले डॉ. ऋषि की शिक्षा दीक्षा हिमाचल में ही हुई है। इससे पहले डॉ. ऋषि चंबा, केलांग में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने आईजीएमसी में जनरल सर्जरी के लिए तीन साल का समय लगाया। डॉ. ऋषि के बिलासपुर में ज्वाइन करने से जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लंबे समय से यहां पर सर्जन, आर्थो, रेडियोलॉजिस्ट के पद रिक्त थे। सर्जन के आने से व्यवस्था में थोड़े सुधार की उम्मीद जगी है। बिलासपुर जिले भर में कहीं कोई सर्जन न होने के कारण लोगों को या तो निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता था या फिर मरीजों को मंडी, शिमला या चंडीगढ़ रेफर किया जाता था।
विज्ञापन

इससे लोगों के धन और समय दोनों की बर्बादी होती थी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बाहर जाना बहुत मुश्किल होता है। बहरहाल बिलासपुर में नए चिकित्सक सर्जन की तैनाती से जनता के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें