फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज बनीं प्रदेश की पहली एनएसएस महिला कमांडर

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर। मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। यही कर दिखाया है पंजगाईं गांव की रहने वाली सरोज कुमारी ने। महिला कार्यक्रम अधिकारी सरोज एनएसएस क्षेत्र में प्रादेशिक स्तर पर पहली महिला कमांडर बनी हैं। इन दिनों सरोज सोलन जिले के राजकीय सीसे स्कूल भूमती में इतिहास की प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन


हाल ही में सरोज ने शिमला जिला के सीसे स्कूल सराहन में आयोजित प्रादेशिक स्तर पर एनएसएस यूथ लीडरशिप में भाग लिया। जहां महिला कार्यक्रम अधिकारी सरोज को एनएसएस क्षेत्र में प्रादेशिक स्तर पर पहली महिला कमांडर बनाया गया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सरोज ने इस सफलता के लिए अपने पति मुख्य आरक्षी शशीकांत के सहयोग को श्रेष्ठ माना है। पंजगाईं पंचायत के प्रधान सुशील कुमार, पूर्व उपप्रधान कालीदास शर्मा, विशाल भारद्वाज एवं अन्य पंचायत सदस्यों ने उनका घर पहुंचने पर स्वागत किया। एनएसएस यूथ लीडरशिप में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट, एनएसएस के स्टेट कोआर्डिनेटर ने इनकी दक्षता को देखते हुए उन्हें प्रदेश की पहली महिला कमांडर का खिताब दिया।

इस सफलता तक पहुंचने के लिए उन्हें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ओरिएंटेशन प्रोग्राम, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर, मास्टर ट्रेनर और परेड कमांड आदि चरणों को पार करना पड़ा। इस उपलब्धि के लिए राजकीय सीसे स्कूल भूमती में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने उन्हें मेडल से सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य और अपना आदर्श लेखराज शर्मा को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें