फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के लिए बिलासपुर में अंतिम रिहर्सल संपन्न

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र करवाने के लिए बिलासपुर के बास्केटबाल खेल मैदान में अंतिम रिहर्सल करवाई गई। भारत चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए निर्वाचन सामान्य पर्यवेक्षक असगर हसन समून, निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक महाबीर, जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर, आईएएस प्रोवेशनर राहुल कुमार सहित रिटर्निग अधिकारी सदर डॉ. हरीश गज्जू विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्वाभ्यास में मौजूद पीआरओ, पीआरओ, पीओ और सेक्टर अधिकारियों सहित 126 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट, बीएसडीयू के प्रयोग के साथ-साथ पोलिंग बूथों पर वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक असगर हसन समून ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन कार्य मेें कार्यरत कर्मचारियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से चुनाव ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए कर्मचारियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पोलिंग बूथों पर होने वाली किसी भी बाधा का समाधान कर सकें। निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक महावीर ने पोलिंग पार्टियों को हिदायतें देते हुए कहा कि वे चुनाव ड्यूटी के दौरान राजनीतिक दलों या अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन व भय में न रहेें। न ही कोई उपहार या नजराना आदि स्वीकार करें।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पहली मर्तबा जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चिह्नित दो-दो पोलिंग बूथों पर महिला पोलिंग पार्टियां ही चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए नियुक्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच-पांच कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है और सभी कर्मचारियों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया जाएगा ताकि पोलिंग पार्टियां मतदान से पहले की सारी प्रक्रिया समय रहते पूर्ण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें