फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गुजर रही बिजली तार की चपेट में आया युवक, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं के नगर परिषद क्षेत्र में एक युवक करंट लगने से झुलस गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उस समय हुआ जब युवक कपड़े उठाने गया था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है। जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब 22 वर्षीय वीरु छत में सूखने के लिए रखे गए कपड़ों को उठाने के लिए गया था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही तारों की चपेट में आ गई। करंट इतना जोरदार था की युवक छत से नीचे आ गिरा। जैसे ही घरवालों को पता चला तो लोगों की मदद से उसे घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घुमारवीं में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वीरु पुत्र मैहगूं राम मूल रूप से गांव सीकरोट डॉ. माणीराम तहसील सदर जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह घुमारवीं में मजदूरी करता है और किराये के मकान में रहता है। इधर, इस संबंध में घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें