फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस ने बेहड़ा महिला मंडल भवन की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
मुख्य संसदीय सचिव वन राजेश धर्माणी ने बुधवार को पंचायत लेहड़ी सरेल के गांव बेहड़ा में चार लाख की लागत से निर्मित होने वाले महिला मंडल भवन की आधारशिला रखी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेहड़ा महिला मंडल सामाजिक और विकास कार्यों में सदैव प्रयासरत रहता है। इसको देखते हुए महिला मंडल भवन की उनकी मांग को पूरा करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है और इसी के तहत महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत का आरक्षण भी कांग्रेस सरकार के शासन काल के दौरान दिया गया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र मेऊं पशु अस्पताल कपहाड़ा और दधोल के लिए स्वीकृत करवाएं गए है। मुख्य संसदीय सचिव ने सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बृजलाल शर्मा को महिला मंडल भवन के लिए भूमि दान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक पशु निदेशक डॉ. विनोद कुंदी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मनदीप, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. रवि शर्मा, एसडीओ लोनिवि प्रवीण वर्मा, पूर्व प्रधान लैहड़ी-सरेल आईडी शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञान चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें