अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत फटोह के आंगनबाड़ी केंद्र नालटी के लिए एक आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक स्थानीय महिलाएं एक सादे कागज पर आवेदन लिखकर बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता कार्यालय में 5 जुलाई शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 21 से 45 वर्ष की आयु और शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रार्थी का नाम खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्र की सूची में शामिल होना चाहिए और यदि प्रार्थी का अलग परिवार है तो पंचायत परिवार रजिस्टर में उसका नाम एक जनवरी, 2017 से पहले पंजीकृत होना अनिवार्य है। पद को भरने के लिए साक्षात्कार 6 जुलाई को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता के कार्यालय में होगा।