फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचपीवी के चौथे चरण में 121 किशोरियों का हुआ टीकाकरण

Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में वैक्सीन लगाने के बाद किशोरी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
चार सत्रों में 562 किशोरियों को लगा टीका, 2735 का है पूरा लक्ष्य
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता जा रहीं घर-घर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित चार विशेष सत्रों में 2735 के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 562 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शनिवार को आयोजित विशेष टीकाकरण सत्र में विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में कुल 121 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

इसमें मार्कंड क्षेत्र में 19, घुमारवीं में 46, झंडूता में 45 और श्री नयना देवी जी क्षेत्र में 11 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के पहले चरण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई थी। इसे देखते हुए अब विशेष सत्रों के माध्यम से अभियान को रफ्तार दी जा रही है। विभाग ने 12 अप्रैल को भी टीकाकरण अभियान को और गति देने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को कवर किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें। उन्होंने कहा था कि कई स्थानों पर जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण की गति धीमी रही है, जिसे अब विशेष प्रयासों से बढ़ाया जाएगा। जिले में 30 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए आगे लाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें