बिलासपुर। बिलासपुर में चल रहे बिरोजा एवं तारपीन कारखाने का वन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक केहर सिंह ठाकुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कारखाने में अब से तीन शिफ्टों में कार्य किया जाएगा, ताकि कार्य सही तरीके से चलता रहे। इसके अलावा उन्होंने उत्पादन शाखा के आगे बड़ी लाइटों को लगाने के भी निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाना आवासीय कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन के एस्टीमेट बनाने के भी निर्देश जारी किए। कार्यकारी निदेशक ने निरीक्षण के दौरान कारखाना में चल रहे मरम्मत कार्य में और तेजी लाने के भी निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूनियन की मांगों पर चर्चा करने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों को शिमला बुलाया जाएगा। जिसमें कारखाना कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कारखाना में खाली पड़े अकुशल वर्कर के पदों को भरने का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर महाप्रबंधक नीना देवी, वरिष्ठ रसायनज्ञ अजयंत पंडित, सहायक प्रबंधक रामनाथ शर्मा, उपवन रजिक, मदन लाल शर्मा, बिरोजा एवं तारपीन वर्कर यूनियन के अध्यक्ष बाबूराम चौधरी, सचिव भोलादत्त, मुख्य-सलाहकार नरेश कुमार, उप-प्रधान जगदीश राम शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।