चार दशकों बाद औद्योगिक क्षेत्र का सपना हुआ पूरा
गेहड़वीं के लोगों ने मुख्यमंत्री सहित विधायक का किया धन्यवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने विधानसभा चुनावों के समय गेहड़वीं की जनता से किए वादों को हल करना शुरू का दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से शनिवार को पेश किए गए बजट में गेहड़वीं कस्बे के बरसंड में औद्योगिक क्षेत्र खोलने की घोषण से इस कस्बे का पिछले 4 दशकों से विकास का अधूरा स्वप्न पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री की ओर से बजट की घोषणा होते ही गेहड़वीं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर छा गई है।
गौरतलब है कि यह कस्बा पिछले 40 वर्षों से विकास की राह देख रहा था, लेकिन किसी ने भी गेहड़वीं के विकास में विशेष रुचि नहीं ली। अब जाकर क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने अपनी सकारात्मक सोच तथा जनता से किए वादे के फलस्वरूप इस कस्बे को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है।
डाइट से सेवानिवृत्त प्राचार्य महिंद्र सिंह चंदेल, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अनूप महाजन, गेहड़वीं पंचायत के पूर्व प्रधान सुशील कुमार, वर्तमान प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान सुनील नड्डा, जांगला के प्रधान किशोरी लाल, बैरीमियां के प्रधान कुलदीप चंद, वैद्य देवेंद्र सिंह चंदेल, चेतराम चंदेल, संजीव, प्रीतम शुक्ला, डॉ.शेर सिंह, रमेश भारद्वाज, राजकुमार महाजन, आचार्य सुभाष शर्मा, कृष्ण सिंह चंदेल, मुल्तान सिंह, सुभाष चंदेल, कर्म सिंह चंदेल, परमजीत चंदेल, ओमदेव गौतम, गज्जनराम नड्डा, कुलदीप कुमार, हरदेव नड्डा, सुखदेव चंदेल, किशोरीलाल शास्त्री, जसवंत सिंह, रोशनलाल नड्डा, मदनलाल गौतम, पवन नड्डा, केवल कृष्ण, अनंतराम, प्रेमलाल आदि गेहड़वीं कस्बे के अन्य लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल का बरसंड में औद्योगिक क्षेत्र खोलने की घोषणा करने पर धन्यवाद और आभार भी प्रकट किया है।
-----------------------------------