फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कर्मचारी ऑनलाइन भर सकेंगे टीए, डीए बिल फार्म

विज्ञापन
COMPUTER SHORTCUT KEYS
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अब अपने टीए और डीए के बिलों को भरने के लिए पुलिस कर्मियों को बार-बार एसपी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही बिलासपुर पुलिस ऐसा सॉफ्टवेयर शुरू करने जा रही है जिसमें कर्मचारी ऑनलाइन ही अपने यात्रा के खर्चों को भर सकेंगे। इससे जहां बार-बार कार्यालय आने के चक्कर से बचेंगे, वहीं एसपी कार्यालय में भी अकाउंट विभाग में बैैठे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
बिलासपुर जिला में 650 के करीब पुलिस कर्मचारी कार्यरत हैं, इनमें अधिकारी भी शामिल है। ऐसे में अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी ऑफिस के काम से कहीं जाता है तो वह अपना यात्रा भत्ता का क्लेम करता है। इसके लिए वह एक फार्म पर भर कर उसे जोड़ कर एसपी कार्यालय स्थित अकाउंट विभाग में जमा करवाता है। ऐसे में कई बार गलती हो जाने से कागज लेट हो जाते हैं, जबकि कई बार ऑडिट में गलतियां भी सामने आती हैं। इससे कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इस नए सॉफ्टवेयर से ऐसा कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन फार्म भरने से न तो पुलिस कर्मियों को पैसों के हेरफेर में फंसना पड़ेगा, न ही बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। जैसे ही पुलिस कर्मी ऑनलाइन फार्म भरेगा अपनी लोकेशन इसमें भरेगा तो सॉफ्टवेयर स्वयं ही पैसे का हिसाब कर देगा। जल्द ही यह योजना शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

उधर, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि अपने यात्रा के बिलों को भरने के लिए कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए बिलासपुर पुलिस ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है जिसमें वह ऑनलाइन ही अपने टीए व डीए का ब्योरा भर सके। वहीं उन्हें बार-बार भी एसपी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें