फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन की बातचीत को सोशल मीडिया पर वायरल करने पर महिला ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। थाना बरमाणा में ग्राम पंचायत हरनोड़ा की प्रधान रामी देवी ने बरमाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ फोन पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया में डालकर उन्हें बदनाम करने की शिकायत दी है। प्रधान ने उक्त व्यक्ति पर उन्हें अपमानित करने, काम में बाधा पहुंचाने तथा शत्रुता एवं घृणा पैदा करने का मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

रामी देवी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि बरमाणा के रहने वाले व्यक्ति अमरजीत ने उससे किसी सड़क को लेकर बातचीत की। इस दौरान उसने अपनी आवाज बदलकर बात की तथा बार-बार पूछने पर अपनी पहचान गोपनीय रखी।
उन्होंने कहाकि इस व्यक्ति ने बातचीत की सारी रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया में डाल दिया तथा इसी कारण उन्हें काफी लोगों के फोन आ रहे हैं जिससे वह परेशान हो गई है। उन्होंने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि उक्त व्यक्ति की ओर से किए गए इस कृत्य यानि रिकॉर्डिंग की जांच करवाई जाए तथा इस व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार ने भी थाना बरमाणा में अमरजीत सिंह के खिलाफ उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में सार्वजनिक करने तथा उन्हें जानबूझ कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। प्रवीण कुमार का कहना है कि जनसुविधा के लिए बन रही सड़क को लेकर इसी व्यक्ति ने जानकारी हासिल की, लेकिन एक साधारण बातचीत को सोशल मीडिया में डालकर उसे बेवजह बदनाम करने की कोशिश की गई है जो कि किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
उधर, बिलासपुर डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस प्रकार की शिकायत आई है तथा पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। यदि शिकायत में सत्यता पाई जाती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें