फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील के मुरीद हुए ग्रेट खली 18-58-57

विज्ञापन
great khali
विज्ञापन
.खेमराज शर्मा
विज्ञापन

बिलासपुर। डब्ल्यूडब्ल्यू ई के रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ (ग्रेट खली) बिलासपुर की गोबिंद सागर झील के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसा नजारा नहीं देखा है। खली ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि बिलासपुर में गोबिंद सागर झील का नजारा भव्य है तो वह कुछ समय पहले आकर यहां पर बोटिंग का लुत्फ लेते लेकिन अगली बार वह जरूर यहां आएंगे और बोटिंग करेंगे।
घुमारवीं मेें दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता में मुख्य रूप से शिरकत करने जा रहे खली कुछ समय के लिए लेकव्यू होटल में रुके। यहां पर उन्होंने कुछ समय व्यतीत किया। इसके बाद वह घुमारवीं के लिए रवाना हो गए। खली को देखने के लिए भी लोग यहां पर उमड़ पड़े लेकिन ज्यादा लोगों को खली से मिलने नहीं दिया गया। जैसे ही खली होटल की व्यू प्वाइंट पर गोबिंद सागर झील का नजारा देखने के लिए बाहर खड़े हो गए। झील का भव्य नजारा देख वह खुश हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि हिमाचल के किसी भी क्षेत्र में झील का ऐसा नजारा नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह इसे पर्यटकों के लिए विकसित करें ताकि यहां पर पर्यटक आ सके व लोगों की आमदनी भी बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
जल्द ही जाएंगे अमेरिका
खली ने कहा कि वह जल्द ही रेसलिंग के लिए अमेरिका जाएंगे। वहां पर सबसे पहले अंडरटेकर को लड़ाई के लिए चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं लेकिन सरकारों को भी इस मामले में गंभीर होना चाहिए कि वह हिमाचल के लोगों को स्वास्थ्य, सड़क, पानी, स्कूल की बेहतर सुविधाएं दे सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें