फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच जाम करने वाले कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। महंगाई को लेकर सोमवार को हुए कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान एनएच बंद करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों सहित अन्य करीब 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ एनएच जाम करने पर केस दर्ज किया है। खबर की पुष्टि सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने कॉलेज चौक पर महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक एनएच को जाम कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाम लगाने से आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में करीब 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मौके पर वीडियो रिकॉर्ड का भी निरीक्षण कर रही है जिससे मौके पर मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें