ऑलराउंड बेस्ट का खिताब रहा जकातखाना खंड के नाम
जकातखाना में स्वारघाट खंड की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट खंड की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला जकातखाना में हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के प्रधान रूप लाल ठाकुर ने की। उन्होंने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रीड़ा संघ स्वारघाट खंड के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा व महामंत्री रणजीत सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि रूपलाल ठाकुर ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी में बैहल ने छड़ोल को हराया तथा लड़कियों की कबड्डी में छड़ोल ने दुहलेत को हराया। खो-खो खेलकूद में जकातखाना के लड़कों ने दभट को हराया है। जबकि जकातखाना की लड़कियों ने बैहल को हराया है। लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में जकातखाना ने को दभट को हराया।
लड़कों व लड़कियों के बैडमिंटन खेलकूद में जकातखाना ने नयनादेवी को हराया है। लोकनृत्य व समूहगान में जकातखाना ने नयनादेवी को मात दे दी है। ऑलराउंड बेस्ट का खिताब जकातखाना खंड के नाम रहा है। समापन कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समाजसेवक भूपेंद्र सिंह ठाकुर व रूपलाल ठाकुर ने इस मौके पर बच्चों के लिए 11-11 हजार की धनराशि दी।
इस मौके पर रावमापा जकातखाना के प्रधानाचार्य हंसराज शांडिल, केंद्र मुख्य शिक्षक रणजीत सिंह ठाकुर, समाजसेवक भूपेंद्र ठाकुर, सरवन ठाकुर, निक्का राम ठाकुर, कृष्ण लाल ठाकुर, बीपीईओ शिव कुमार शर्मा व कृष्ण लाल चंदेल समेत कई गणमान्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
----------------------------
...विक्रम ठाकुर