फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लोन दिखाने में बैंक कर्मी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बैंक के कर्मियों ने एक किसान को बकायदार दर्शा कर 1.19 लाख का कर्जदार बना दिया। पुलिस ने बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकटुआ निवासी दलजीत सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि आईसीआईसीआई बैंक से उसने कभी ऋण नहीं लिया। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने 2016 में दर्शा दिया कि उसने सोने के आभूषण रखकर उनकी बैंक से 1.19 लाख रुपये का ऋण लिया है। आरोप है कि उसे जब ऋण की जानकारी हुई तो वह बैंक गया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने उससे दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें