सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बजट का हो अलग प्रावधान
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच की बैठक में उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान प्रेमलाल ठाकुर ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चरचा की गई और विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से बजट का अलग से प्रावधान करने की मांग की और कहा कि सात प्रतिशत टोटल से कम यह उन्हें मंजूर नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि जो 12 प्रतिशत डीए उन्हें जुलाई माह से दिया गया है उसका एरियर भी उन्हें जल्द दिया जाए। इसके अलावा कहा गया कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनको एक साल बाद भी कोई पैसा नहीं दिया गया है इसे जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही इन्हें पेंशन भी जल्द दी जाए।
बैठक में प्रधान प्रेमलाल ठाकुर, सचिव कुलदीप ठाकुर, मुख्य सलाहकार देवेंद्र पाल शर्मा, उपप्रधान सोहनलाल सदस्य बाबूलाल शर्मा, श्यामलाल, रामलाल, अमीन खान, शमशेर सिंह, तोताराम, बुद्धिराम, राकेश कुमार, ज्ञान चंद, सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
--------------------------
...खेमराज शर्मा।