फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान सम्मेलन में मार्डन स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर) रॉयल पब्लिक स्कूल स्वाहण में आयोजित किए गए 26वें बाल विज्ञान सम्मेलन में मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट के बच्चों का दबदबा रहा है। सीनियर वर्ग साइंस क्विज प्रतियोगिता में अभिनव ठाकुर व दिनेश शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शुभम शर्मा व सौरभ ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जूनियर क्विज में अंशिका सैनी व नमया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही एक्टिविटी कॉर्नर में सीनियर वर्ग में साहिल व दीपिका शर्मा तथा जूनियर वर्ग में दीपांश शर्मा मोस्ट एक्टिव चुने गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में सीनियर वर्ग में चंदना कुमारी कश्यप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मैथेमेटिकल ओलंपियाड में सीनियर वर्ग में अनु शर्मा प्रथम व शिवांश महाजन दूसरे स्थान पर तथा जूनियर वर्ग में ईशा पराशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट के प्रधानाचार्य राम आसरा ठाकुर ने स्थानीय स्कूल के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर अभिभावकों व सभी बच्चों तथा विज्ञान अध्यापकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मॉडर्न स्कूल के चयनित किये गए बच्चे जिला बाल विज्ञान सम्मेलन में 24 से 26 सितंबर की वरिष्ठ पाठशाला पंजगाई में भाग लेंगे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 13 बच्चे जिला विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिये चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें