फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर-केमरी रोड पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक से गर्भवती महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बमनपुरा निवासी बशीर अहमद शुक्रवार को बाइक से अपनी गर्भवती पत्नी आसिया बेगम 25 वर्ष को दवाई दिलाने के लिए नगर को आ रहा था। बिलासपुर-केमरी रोड पर शमा करीब छह बजे सामने से आते वाहन से बचने के प्रयास में बशीर बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक से महिला रोड पर सिर के बल गिरकर गंभीर घायल हो गई। महिला को तत्काल नगर के एक अस्पताल ले जाया गया। हालत अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, मगर परिजन सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया । परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने घर ले जाकर उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें