बिलासपुर। निहारी-बरठीं-कल्लर मोड़ तक की करीब 5 किमी सड़क में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य शुरू नहीं हो पाया। हालांकि यहां सरकारी अमले की ओर से बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर बताया गया है कि 21 दिसंबर 2017 से काम शुरू कर दिया गया है लेकिन वास्तव में अभी तक धरातल पर कोई भी काम शुरू नहीं हो पाया है।
सड़क की दयनीय हालत के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बोर्ड लगाकर उन्हें को ठगा जा रहा है। जबकि सड़क की हालत सुधारने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
गौर रहे कि निहारी में बरठीं रोड पर विभाग की ओर से लगाए गए बोर्ड पर 21 दिसंबर 2017 से सड़क का कार्य शुरू होना बताया गया है। निहारी में सड़क के किनारे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगाए गए बोर्ड जिस पर निर्माण कार्य निहारी से कल्लर मोड़ तक की कुल लंबाई 5 किमी तथा निर्माण राशि 149.25 लाख बताई गई है। बताया कि गया 20 जून 2019 तक सड़क का पूरा कार्य होना है लेकिन 6 माह बाद भी लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर काम शुरू नहीं कर पाया। इस सड़क का मंजर तब और भी खतरनाक हो जाता है जब बरसात के मौसम में सड़क के गड्ढेे पानी से भर जाते हैं। ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता शशीकांत ने बताया कि काम की देरी के लिए ठेकेदार को जुर्माना लगा दिया गया है। वहीं उसे कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि तय समय में सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
---------------------------