फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे डेंगू के सात नए मामले

विज्ञापन
consult doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को डेंगू के सात नए मामले आए हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। छह डेंगू के मरीज अभी भी जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जबकि 30 अन्य रोगियों का इलाज उनके घरों में ही चल रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के के घर-घर जाकर कूलरों की भी सफाई करवाई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 149 कूलरों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया।
नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 11 जुलाई को डेंगू के सात नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में डेंगू से पीड़ित 30 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से छह डेंगू से पीड़ित रोगी अस्पताल में दाखिल हैं। शेष रोगियों का इलाज घरों में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों में गई और 149 कूलरों और जल भंडारण के लिए रखे गए बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें