फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वंतत्र सांख्यान बने व्यापार मंडल के दूसरे गुट के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर व्यापार मंडल दोफाड़
विज्ञापन

स्वतंत्र सांख्यान बने व्यापार मंडल के दूसरे गुट के प्रधान
चुनावों में 252 व्यापारियों ने लिया भाग, करवाया पंजीकरण
15 अप्रैल को हुए पुराने चुनावों को बताया असंवैधानिक
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर व्यापार मंडल दोफाड़ हो गया है। 15 अप्रैल को हुए व्यापार मंडल बिलासपुर के चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए दूसरे गुट ने रविवार को व्यापार मंडल के नए प्रधान की नियुक्ति कर दी।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चुनाव करवाया गया। सर्वसम्मति से स्वतंत्र सांख्यान को प्रधान नियुक्त किया गया। इस चुनाव में बिलासपुर के 252 व्यापारियों ने भाग लिया। इन व्यापारियों ने 15 अप्रैल को हुए चुनावों का बहिष्कार कर दिया था। सुनील गुप्ता को प्रधान बनाया गया था। ऐसे में अब बिलासपुर में व्यापार मंडल की दो-दो प्रधान बन गए हैं। आगामी 15 दिनों में अब दूसरे गुट की कार्यकारिणी भी चुन ली जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि पिछली कार्यकारिणी ने साढ़े सात वर्षों तक व्यापारियों के हित के लिए कोई कार्य नहीं किया। न कोई बैठक हुई और न ही व्यापारियों की सुविधा को लेकर कोई कदम उठाए गए। इसके चलते व्यापारी वर्ग में निराशा का माहौल है। इसलिए नए प्रधान को व्यापार मंडल का जिम्मा सौंपा गया है, ताकि व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन

इनसेट....
व्यापारियों को मिलेगी इंश्योरेंस
नवनियुक्त प्रधान स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि जिस जिम्मेवारी को व्यापारी वर्ग ने उन्हें सौंपा है, वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे। बिलासपुर के छोटे-बड़े व्यापारियों का पंजीकरण किया जाएगा। उनका बीमा भी करवाया जाएगा। वर्ष में एक बार व्यापारी से 200 रुपये लिए जाएंगे, जिसकी एवज में उस व्यापारी का 2 लाख रुपये का बीमा करवाया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों व प्रशासन के बीच तालमेल बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें