फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली पुलिस की तीसरी आंख खराब

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब हैैं। इससे कानून तोड़ने वाले आसानी से पुलिस को चकमा दे रहे हैं। कैमरों के खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभर पुल के पास पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले कई सालों से खराब पड़े हैं। ऐसे में कानून तोड़ने वाले आसानी से पुलिस को गच्चा दे जाते हैं। वहीं, जाम लगने की स्थिति में भी पुलिस को भी कैमरे खराब होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंभरपुल से पुलिस स्टेशन बिलासपुर 25 किलोमीटर दूर है। इससे पुलिस को यह पता नहीं चल पाता कि जाम कितना लंबा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस विभाग की ओर से राष्ट्रीय मार्ग पर आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने शहर के कॉलेज चौक, बस अड्डा, नौणी चौक, ब्रहमपुखर चौक, गंभर पुल और स्वारघाट के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। लेकिन, इनमें से ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हैं। इनकी मदद से पुलिस सामाजिक तत्वों पर नजर रखती थी, लेकिन कुछ जगह पर तीसरी आंख खराब होने के कारण सामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में हादसों की आशंका भी इसी मार्ग पर सबसे ज्यादा रहती है। सड़क हादसों को रोकने के लिए भी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन सही तरीके से रखरखाव न हो पाने और शरारती तत्वों द्वारा इन कैमरों को खराब कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें