फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगी इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर में वीरवार से अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज होगा। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सूबे की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसपी बिलासपुर अंजुम आरा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रोफेसर प्रवेश मौंटी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बैनर तले बिलासपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। 24 नवंबर को प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डीसी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। बिलासपुर कॉलेज प्राचार्य प्रो. बीबी सांख्यान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कालेजों की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रोफेसर प्रवेश मौंटी ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें