हादसे में घायल लेखपाल ने अस्पताल में दम तोड़ा
बिलासपुर(रामपुर)। तहसील में तैनात लेखपाल गेंदन लाल की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उन्हें एक माह पूर्व किसी बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था।
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी गेंदन लाल 52 वर्ष स्थानीय तहसील में लेखपाल थे। परिजनों के मुताबिक, एक माह पूर्व वह तहसील से पैदल अपने घर आ रहे थे। किसी बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मारकर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के बाद घर ले आए थे। बाद में हालत और अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें मेरठ ले गए थे। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।