फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन का ड्रामा बंद कर विकास की ओर दें ध्यान : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला कांग्रेस ने कहा कि भाजपा विकास करवाने में असफल है। जिस कारण लोगों को ठगने के लिए भूमि पूजन के ड्रामे में लगी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष वर्मा, युकां उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोदावरी देवी, पंचायत प्रधान माकड़ी मारकंड तृप्ता देवी, कंदरौर पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान, बीडीसी बिनौला रीना देवी ने कहा भाजपा इस प्रकार के ड्रामे बंद कर क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दे। सदर विधायक सुभाष शर्मा ने बुधवार को लुहणू में बन रहे ऐसे कार्य का भूमि पूजन किया जिसका काम तकरीबन 80 फीसदी हो चुका है। इस ट्रैक पर मिट्टी, पत्थर, बजरी व कोलतार बिछने की प्रक्रिया के बाद अब केवल रबड़ बिछना बाकी है। लेकिन भाजपा नेताओं को बिना काम किए अपना नाम अंकित करवाने की लालसा है और इसी के चलते भूमि पूजन की नौटंकी की गई। उन्होंने कहा कि यदि इस पूजन को रबड़ पूजन का नाम दिया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें