फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद अध्यक्ष को अपनों से ही अब खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र जम्वाल
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। कुर्सी को खतरा पहुंचाने के लिए अपने ही अपनों की काट करने को तैयार बैठे हैं क्योंकि घुमारवीं अध्यक्ष पद के लिए गीता महाजन और रीता सहगल में समझौता हुआ था। इसके तहत पहले ढाई साल के लिए गीता महाजन को अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब ढाई साल पूरे होने पर गीता महाजन कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं मामले की गंभीरता देखते हुए कांग्रेस भी इस पर जल्द ही एक बैठक बुलाने जा रही है ताकि मामले को एक बार फिर समझौते से निपटा लिया जाए।
नगर परिषद घुमारवीं में सात वार्ड हैं जिसमें तीन पर भाजपा और चार पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे। चुनावों से पहले नगर परिषद की अध्यक्षा पद पर रीता सहगल काबिज थी, पर कांग्रेस के मौजूदा हालात ठीक न होने के कारण मजबूरी में गीता महाजन को अध्यक्ष पद सौंपना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद से रीता सहगल को संतोष करना पड़ा और तय हुआ कि ढाई-ढाई साल के लिए अध्यक्ष पद पर दोनों बने रहेंगे। पहले गीता महाजन को बनाया गया था।
विज्ञापन

नगर परिषद के पद पर गीता महाजन को काबिज हुए ढाई साल जून महीने में पूरे हो गए हैं लेकिन वह अभी भी पद छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं शीर्ष नेतृत्व से रीता सहगल ने इस संबंध में बात की तो औपचारिकता पूरी कर तीन सदस्य कमेटी बनाई गई, लेकिन अभी तक कमेटी ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
इनसेट...
एग्रीमेंट दिखाएं, कहां मैने हस्ताक्षर किए
मुझे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यह कहकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी कि आप ही पांच सालों तक अध्यक्ष रहोगे। जो यह बोल रहे हैं कि ढाई-ढाई साल की बात हुई हैं वह एग्रीमेंट दिखा दें कि मैंने कहां हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

....गीता महाजन, नप अध्यक्ष
------------
इनसेट....
वायदा खिलाफी ठीक नहीं
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जो वायदा किया था उसे पूरा किया जाए। वायदा खिलाफी ठीक नहीं है। अगर वायदा पूरा नहीं किया तो मजबूरन और कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। शीर्ष नेतृत्व ने जो एग्रीमेंट बनाया था वह क्या सिर्फ दिखावा था।
...रीता सहगल, नगर परिषद उपाध्यक्ष
----------
इनसेट...
जल्द ही मुद्दे पर बैठक होगी
जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा बातचीत कर मामले को हल करने की कोशिश की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में बैठक की जाएगी।
-जागीर मेहता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें