बिलासपुर। त्यून-स्यून धार के ग्रामीणों की बैठक बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा नेता आशीष ठाकुर ने की। बैठक में धार से जुड़ी पंचायतों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। बैठक के उपरांत युवा नेता आशीष ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया से मिला और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
समस्याओं में ग्रामीणों ने क्षेत्र में उपतहसील के मुद्दे ने जोर पकड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिया जाए। त्यून-स्यून धार के साथ नौ पंचायतें लगती हैं। जहां की जनसंख्या लगभग 55 हजार है। आज दिन तक यहां के लोगों को तहसील के कार्य करवाने के लिए घुमारवीं रुख करना पड़ता है। जो इस क्षेत्र से 35 से 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इस क्षेत्र की अधिकतर आबादी कृषि पर निर्भर करती है। इस क्षेत्र में पांच पटवार सर्कल आते हैं जो कि उपतहसील बनाने की जरूरत को लेकर काफी हैं। अगर हरलोग को उपतहसील का दर्जा मिल जाता है तो सभी क्षेत्र वासियों को ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 किलोमीटर का ही सफर तय करना पड़ेगा।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बसंतराम संधु, उपप्रधान धर्म सिंह, दिलवर सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद, प्यार चंद, संजीव ठाकुर, वीरेंद्र संधु, अक्षय शर्मा, नरेश कुमार, राहुल, विक्रांत ठाकुर, भरत डोगरा, अंशुल, विजय, सोहन सिंह, रमेश चंद, कृपा राम व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।