फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए पांच हजार कर्मचारियों ने रखा उपवास

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर स्थित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कार्यालय में रविवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दिवसीय उपवास व धरना प्रदर्शन किया। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से लगभग पांच हजार लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। इस धरने का उद्देश्य पुरानी पेंशन नीति को बहाल करवाना और नई पेंशन नीति का विरोध करना रहा।
एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रेस सचिव कुलदीप चंदेल ने कहा कि पेंशन नीति 2003 से लागू की गई है उसमें भारी खामियां है। ये नीतियां सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के हितों में लिए सही नहीं है। जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार का कहना है कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन नीति को बहाल नहीं कर देती, तब तक महासंघ का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। आने वाले समय में 50 लाख कर्मचारी दिल्ली में संसद का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन

महासंघ के जावेद इकबाल ने इस मौके पर मंच से गाने के जरिये कर्मचारियों के दर्द को उजागर किया। नई पेंशन के विरोध में महासंघ ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को ज्ञापन सौंपा व मांग की कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए। इस धरना प्रदर्शन के पक्ष में नई पेंशन कर्मचारी संघ के साथ-साथ प्रदेश राजकीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, अध्यापक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रवक्ता संघ, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ, स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ, पंप ऑपरेटर संघ एवं राज्य विद्युत कर्मचारी महासंघ ने इस धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कर्मचारियों की मांग उचित है। वह इसे व्यक्तिगत तौर पर सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर से इस धरने प्रदर्शन में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अध्यक्ष महिला विंग ममता भल्ला, मीना चंदेल, अंबिका पुंडीर, अब्दुल रसीद, सुरजीत कुमार, शशी पाल शर्मा, धर्मदास, अजय डोढ़, नंदलाल, सतपाल, अनिल कुमार, सुमन कुमार, भूपेंद्र, खुब सिंह, ठाकुर, राजीव, रणवीर, सुशील, महेंद्र, दिनेश, पवन, बलदेव, राजकुमार, राजीव, रजनीश, सतीश, अशोक, राकेेश धीमान, केश्व बंसल, रोशन लाल, संजय शर्मा, परमेश्वर लाल, राजेश्वर, आदर्श गौतम, अशोक, मदनलाल, दीपक ठाकुर सहित अन्य कई मौजूद थे।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें