फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। बुखार पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

केमरी के कमुआ रोड नई बस्ती निवासी जईफ अहमद की के मुताबिक, उसकी पत्नी नथिया (48) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसने अपनी पत्नी का पहले तो केमरी के चिकित्सकों से उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसका जिला अस्पताल में भी उपचार कराया। बाद में हालत में सुधार होने पर वह उसे घर ले आया। रविवार की शाम अचानक उसकी पत्नी की हालत फिर खराब हो गई। उसे खून की उल्टी भी हुई। इसके बाद वह उसे नगर के ही एक चिकित्सक के पास ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस संबंध में स्थानीय सीएसची के एमओआईसी डा. दीपक ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें