अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला(बिलासपुर)। जिला स्तरीय सायर मेला समिति ने चार दिवसीय मेले के समापन के बाद मेला ग्राउंड में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें मेले के दौरान परिसर में फैली गंदगी को साफ करने का निर्णय लिया। मेला समिति के सभी सदस्यों ने पूरे मेला स्थल की साफ-सफाई की और समिति का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर इसे भंग किया।
इसके बाद आगामी तीन वर्षों के लिए मुख्य संरक्षक दौलत राम ठाकुर की अध्यक्षता में समिति का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से बालक राम कटवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चेंगु राम ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवान दास व हीरा लाल ठाकुर को उपाध्यक्ष, हंस राज शर्मा को महासचिव तथा करोट के श्याल लाल, स्याहुला के श्याम लाल व संजीव कुमार को सचिव चुना गया। वहीं बृज लाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष, रूपेश भट्टी को प्रेस सचिव, सदाराम ठाकुर को वरिष्ठ सलाहकार, अमर सिंह ठाकुर को चेयरमैन अधिवक्ता अमर सिंह ठाकुर को कानूनी सलाहकार, अधिवक्ता नितिन कौंडल को सहकानूनी सलाहकार, बसंत सिंह ठाकुर तथा सुख राम नड्डा को सलाहकार नियुक्त किया गया।