अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर में चल रही जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा निदेशक अमर सिंह ठाकुर के न पहुुंचने से विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह चंदेल ने कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से किया गया। मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की ओर से दी गई सलामी को स्वीकार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। प्रतियोगिता में पांच खंडों के 33 स्कूलों के 550 खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया।
वॉलीबाल में झंडूता खंड विजेता बना, जबकि उपविजेता का खिताब घुमारवीं-एक के नाम रहा। बैडमिंटन में विजेता झंडूता खंड जबकि उपविजेता की ट्रॉफी घुमारवीं एक के नाम रही। फुटबाल में विजेता बिलासपुर, उपविजेता घुमारवीं रहा। बास्केटबाल में बरमाणा विजेता और कंदरौर उपविजेता रहा। जबकि हैंडबाल में मोरसिंघी विजेता व कुहमझवाड़ उपविजेता रहा। चैस में घुमारवीं-एक विजेता व घुमारवीं दो उपविजेता रहा। योग में बलघाड़ विजेता, झंडूता का निजी विद्यालय उपविजेता रहा।
हॉकी में ऋषिकेश स्कूल विजेता व बंदला स्कूल उपविजेता रहा। जबकि जूडो में चांदपुर विजेता तो पंजगाई उपविजेता बना। बाक्सिंग में कोठी विजेता और नालटी उपविजेता रहा। कुश्तियों में स्वारघाट जोन विजेता और सदर जोन उपविजेता रहे।
जबकि दौड़ों में 400 मीटर में नम्होल का हिमांशु विजेता व ऋषिकेश का अर्थव उपविजेता रहा। लंबीकूद में ऋषिकेश का पार्थ विजेता व ऋषिकेश का ही आयुश दूसरे स्थान पर रहा। चार गुना 100 मीटर की दौड़ भी ऋषिकेश पहले स्थान पर जबकि धारटटोह दूसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ख़िताब यथार्त ऋषिकेश ने जीता है। ऑलराउंड का खिताब घुमारवीं-एक ने जीता जबकि अनुशासन की ट्रॉफी औहर के नाम रही। मार्चपास्ट की ट्रॉफी घुमारवीं-एक के नाम रही।
इस अवसर पर खेल प्रभारी जयपाल शर्मा, सहप्रभारी छोटाराम, पवन सांख्यान, विशाल, यशवंत सिंह, अश्वनी कुमार, सतीश शर्मा, राजेश कुमार, पवन कुमार, नंदलाल वर्धन, बलजीत ठाकुर आदि शामिल रहे हैं।