केमरी। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान की पत्नी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 21 जुलाई की रात घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया तथा उसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है। वहीं, मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान ने केमरी थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी नाबालिग पुत्री केमरी थाना क्षेत्र निवासी उसके दामाद के घर मेहमानदारी में आई थी। आरोप है कि ग्राम मनौना निवासी एक व्यक्ति उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरु कर दी है।