बिलासपुर। बदमाशों ने नैनीताल हाईवे किनारे कोतवाली गेट के पास एक ट्रांसपोर्टर कैंटर चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी मोहम्मद अनीस की नगर में नैनीताल हाईवे पर कोतवाली गेट के सामने ही ट्रांसपोर्ट कंपनी है। अनीस के मुताबिक, उसके कैंटर पर अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल निवासी नासिर चालक है। 21 जुलाई की शाम नासिर कैंटर लेकर पहुंचा और वहीं पर खड़ा करके अपने घर चला गया। कैंटर पर क्लीनर रह गया था। कैंटर स्वामी के मुताबिक, 22 जुलाई की रात कैंटर का क्लीनर रात में चौकीदार भी घर चला गया। सोमवार की सुबह अनीस जब ट्रांसपोर्ट पहुंचा तो गाड़ी गायब थी। कैंटर स्वामी ने सोमवार कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कैंटर की खोज शुरु कर दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।