फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में धूमधाम से मनाया हिमाचल दिवस

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में हिमाचल दिवस हर्षोल्लास ने मनाया गया। शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर नमन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप और गुड़िया हेल्पलाइन नंबर 1515 शुरू किया है। प्रदेश में वन माफिया, खनन माफिया और ड्रग माफिया के विरुद्ध निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन नंबर 1090 आरंभ किया है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का गठन किया जा रहा है। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता विधायक जेआर कटवाल, घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग, पूर्व मंत्री रिखीराम कौंडल, प्रदेश पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, उपमंडलाधिकारी सदर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त कविता ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें