फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के विज्ञान में पूछे गए गल्त प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत पूछे प्रश्नों के दिए जाएं अनुकृपांक
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)।
बोर्ड परीक्षा में दसवीं के विज्ञान विषय के पेपर में पूछे गए गलत प्रश्नों की एवज में अभिभावकों ने ग्रेस मार्क्स (अनुकृपांक) दिए जाने की मांग उठाई है। अभिभावकों राजेश ठाकुर, राजेश चंदेल, सुरजीत कुमार, देवेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि विज्ञान के पेपर पूछे गए दसवें प्रश्न में अल्टरनेटिंग करेंट की पॉवर वोल्ट पूछी गई है, जबकि किसी भी प्रकार की पॉवर की इकाई वॉट में होती है। वहीं प्रश्न नंबर 34 में ईको सिस्टम व बायोम में अंतर पूछा गया है। अभिभावकों का कहना है बायोम दसवीं कक्षा के सिलेबस में नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चे परीक्षा के दौरान इन प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलती शिक्षा बोर्ड की है लेकिन नतीजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। इन प्रश्नों के कारण बच्चों को तीन नंबरों का नुकसान हो रहा है। अभिभावकों ने इन प्रश्नों के बच्चों को अतिरिक्त नंबर दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें