फैमिली नाइट के नाम रही नलवाड़ी मेले की दूसरी संध्या
लोकल कलाकारों सहित, बाहर से आए कलाकारों ने किया मनोरंजन
रूसी व चीनी नृत्य देखकर पंडाल में बैठे लोग हुए आश्चर्यचकित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकारों ने खूब समां बांधा। स्टार नाइट के रूप में रूसी कलाकार हाना ने रूसी डांस प्रस्तुत किया। उन्होंने इलईडी युक्त पंख लगाकर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे पंडाल में बैठे लोगों ने खूब सराहा। इसके अलावा दिल्ली से आए कलाकार विक्रम ने बिना चेहरा दिखाए मुकाबला-मुकाबला होगा ओ लैला..., गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। दिल्ली से ही आए कलाकार गगनदीप ने मिस्र शैली का नृत्य प्रस्तुत किया। दिल्ली से ही एक अन्य कलाकार संदीप ने चीनी मुखौटा नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
वहीं इससे पहले फैमिली संध्या का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी समां बांध दिया।
इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकारों पल्लवी वशिष्ठ, ऋषभ, काजल कौशल, अभय कुमार, खेमराज, कौशल्या, रीना कुमारी, शिवानी, नरेंद्र पहाड़िया, गौरी शंकर, आशीष, अनु कुमारी, राहुल, अक्षय कौशल, मुनिष म्यूजिकल, सोनिया ठाकुर, हैरी, मनषा पंडित, पायल मंडी से, रंजीत शर्मा, एसी भारद्वाज, नरेंद्र राही, कन्या स्कूल बिलासपुर के ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा हरियाणा के जादूगर सम्राट रूद्राक्ष ने भी प्रस्तुति देकर खासी तालियां बटोरीं। वहीं मोहन काला, सुरेंद्र राम, नटराज कला मंच ने भी स्टार नाइट के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा चंबा से आए गद्दी फोक डांस ग्रुप ने हिमाचली परिधानों में गद्दी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा सिरमौर से आए चूडे़श्वर लोक नृत्य मंडल ने भी लोक संस्कृति को संजोए रखते हुए शानदार प्रस्तुति दी।