फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे शाहतलाई

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मास मेलों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। पिछले चार दिन में मंदिर में करीब 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना कर चुके हैं। मंदिर न्यास ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध कर रखे हैं।
विज्ञापन

चैत्र मास मेला के दौरान पिछले 4 दिनों में मंदिर न्यास तलाई में 10 लाख 33 हजार 759 रुपये चढ़ावा चढ़ा है। जबकि, पिछले वर्ष 9 लाख 27 हजार 879 रुपये का चढ़ावा चढ़ा था। जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 1 लाख 5 हजार 879 रुपये अधिक है। इसके अलावा यूएसए डालर 3, कनाडा के 125 डालर, पौंड 10, चांदी 31 ग्राम 540 मिलीग्राम चढ़ी है।
मेला अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट ओपी लखनपाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित व्यवस्था की है। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शाहतलाई में चैत्र मास मेला के दौरान बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा बालक नाथ के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें