फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में देखने को मिलेगी सुरेश रैना की बल्लेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आखिरकार अपनी टीम उत्तर प्रदेश को सहारा देने के लिए सुरेश रैना बिलासपुर आ रहे हैं। इस बाबत उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका अपडेट जारी कर दिया है। वीरवार को सुरेश रैना बिलासपुर में अपनी टीम के साथ अभ्यास करेंगे। साउथ अफ्रीका जाने से पहले अब बिलासपुर के लोगों को भी सुरेश रैना की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि रैना को लेने के लिए गाड़ी चंडीगढ़ भेज दी गई है। सुरेश रैना वीरवार को अपनी टीम के साथ मैदान में अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें