फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल डैम विस्थापितों के पुनर्वास में तेजी लाएं : मंडलायुक्त

विज्ञापन
बचत भवन में कोल डैम विस्थापित पुनर्वास एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन
बोले-विस्थापित परिवारों को 12 प्लॉटों से संबंधित राजस्व प्रक्रिया जल्द करें पूरी
विज्ञापन

प्लॉटों पर बिजली, पानी, सड़क की सुविधा प्राथमिकता से दें
ब्लास्टिंग से प्रभावित परिवारों को 17.64 लाख की राहत राशि दी
440 लोगों को अस्थायी और 25 को स्थायी रोजगार कराया उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोल डैम परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने विभागों को निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त डॉ. राजकृष्ण परूथी ने कहा कि विस्थापित परिवारों को दिए प्लॉटों पर बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बचत भवन बिलासपुर में कोल डैम विस्थापित पुनर्वास एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त डॉ. राजकृष्ण परूथी ने की। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों को दिए जाने वाले 12 प्लॉटों से संबंधित राजस्व प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। इन प्लॉटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए सोलर लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा ब्लास्टिंग से प्रभावित परिवारों को अब तक 17 लाख 64 हजार 688 रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है। इसके अलावा परियोजना से प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया गया है। अब तक 440 प्रभावित लोगों को अस्थायी रोजगार तथा 25 लोगों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया है।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को एनटीपीसी की जॉब पॉलिसी के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में हरनोडा क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं विकसित करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त हरनोडा योजना के अंतर्गत लगभग 59 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभागों के अधिकारी तथा एनटीपीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठकें नियमित करने के निर्देश
मंडलायुक्त ने एनटीपीसी के अधिकारियों को गैर-सरकारी सदस्यों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विस्थापित परिवारों की समस्याओं और मांगों को समय रहते समझा जा सके और उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें