फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंजवाणी पुल के निर्माण के लिए 103 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भंजवाणी पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 103 करोड़ का बजट मंजूर किया है। पिछले करीब 60 साल से लोग इस पुल के बनाने की मांग कर रहे हैं। इस पुल के बनने से झंडूता, सदर और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतें लाभान्वित होंगी।
पुल की खास बात यह है कि यह बिलासपुर सदर को सीधे फोरलेन से जोड़ेगा। 301 मीटर के इस पुल में 43-43 मीटर से सात स्पैन बनेंगे। चार माह में इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल को मंजूरी दिलाकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विस चुनाव के समय मास्टर स्ट्रोक खेला है।
विज्ञापन

इस पुल के लिए संबंधित पंचायतों के लोग 60 साल से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन आज तक किसी नेता ने इसके लिए कार्य नहीं किया। राजेंद्र गर्ग ने इस पुल के लिए काम किया और अब विस चुनाव से ठीक पहले इसकी फाइनेंशियल मंजूरी भी करवा ली जोकि विस चुनाव में गर्ग के लिए फायदेमंद रहेगी।
बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकारों से बात करते हुए गर्ग ने कहा कि इस पुल के बनने से औहर, अमरपुर, बकरोआ, पनौल, घुमारवीं, दकड़ी, अवारी, खलीन, पनोह, फटोह, झंडूता के विजयपुर, गेहड़वीं, हीरापुर, समोह, डमली, जांगला, नखलेहड़ा, डाहड, कलोल, जेजवीं, बड़गांव, नघ्यार, बरठीं, सनीहरा, समेत सदर समेत तीनों विस क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा, जिला प्रवक्ता रूपलाल ठाकुर, पूर्व प्रधान देश राज, पूर्व प्रधान जगत राम मौजूद रहे।
भाखड़ा बांध में डूब गया था पुराना पुल
60 के दशक से पहले इस स्थान पर पुल होता था लेकिन भाखड़ा बांध बनने के बाद वो जलमग्न हो गया। इसके बाद बिलासपुर के राजा और पंजाब सरकार के बीचे पुल बनाने के लिए समझौता भी हुआ था लेकिन आज तक यह पुल नहीं बन पाया।
गर्ग ने बताया कि यह पुल बिलासपुर कंदरौर वाया चांदपुर सड़क पर यातायात के बोझ को कम करेगा। कंदरौर पुल का निर्माण साल 1965 में हुआ था और इसकी उम्र 57 वर्ष हो चुकी है। बताया कि अगर किसी कारण इस पुल में कोई परेशानी होती है तो भंजवाणी पुल से ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस पुल की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें