फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान और अंशुल को मिला मैन ऑफ दी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उस्मान और अंशुल को मिला मैन ऑफ दी मैच
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के एतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पहला मैच बूम शिवा और बंदला के मध्य खेला गया जिसमें बूम शिवा ने निर्धारित 15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। इसमें मनीष ने 39 और उस्मान ने 66 रनों का योगदान दिया। जबकि बंदला की ओर से संजीव ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंदला की टीम ने 5 विकेट पर 89 रन बनाए। बंदला की ओर से भूपेंद्र ने 24 और विनय ने 18 रनों का योगदान दिया। बूम शिवा की ओर से हिमांशु और विशाल ने 1-1 विकेट हासिल किया। उस्मान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमसीसी और दयोथ के मध्य खेला गया। एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इसमें अंशुल ने नाबाद 42 और राहुल ने 53 रन बनाए। दयोथ की ओर से अनिल और मेहर चंद ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दयोथ की टीम 8 विकेट गंवाकर कुल 94 रन ही बना पाई। दयोथ की ओर से जिया लाल ने 37 रन बनाए। एमसीसी की ओर से अंशुल, कोमल, जगतराम ने दो-दो विकेट हासिल किए। अंशुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
शाम के सत्र में एसपी इलेवन और पंजर्गाइं के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए जिसमें इरशाद ने 28, संजीव सौंगरा ने 21 रन बनाए। पंजगाईं की ओर दिव्यांश और दिनेश ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजगाईं की टीम ने 14 ओवरों में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा किया। पंजगाईं की ओर से छोटे लाल ने नाबाद 39 गेंदों में 50 रन बनाए। करुण रघु ने 20 रन बनाए। एसपी इलेवन की ओर से सुशांत ने एक, संजय सौंगरा एक, मनीष ने एक विकेट हासिल की। इसमें पंजर्गाइं के छोटे लाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
-----------------
...शुभम राही।
--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें