फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेले में छक्के चौके लगाने को युवा हो जाएं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। 17 मार्च से बिलासपुर में शुरू होने जा रहे नलवाड़ी मेले में पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। यह प्रतियोगिता जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में हर मैच के समापन पर मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता समापन पर बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट ऑल राउंडर व बेस्ट विकेट किप्पर का भी अवॉर्ड दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 15-15 ओवर के खेले जाएंगे जिसमें सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला 20-20 ओवर का होगा। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में अहम बात यह रहेगी कि सिर्फ जिला बिलासपुर के स्थायी खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रत्येक टीम में वर्ष 2015 के बाद जिला बिलासपुर से अंडर-19 व सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले केवल तीन ही सदस्य किसी टीम में खेल पाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 5 हजार रुपये लिए जाएंगे, साथ ही प्रवेश पाने की अंतिम तिथि 14 मार्च तक रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
शीघ्र ही प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी होगा
नलवाड़ी मेले में पहली बार जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जल्द ही मैच के पोस्टर लांच किए जाएंगे और प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विशाल जगोता, सचिव एचपीसीए बिलासपुर
----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें