अमर उजाला ब्यूूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां पुलिस नशे को रोकने के लिए जागरूक अभियान सहित कारोबारी क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर युवकों की टोली आए दिन नशे की खेप के साथ पकड़े जा रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात शुक्रवार देर रात सदर थाना के तहत पड़ने वाले पलेनीघाट में सामने आई है।
पुलिस की टीम इस एरिया में गश्त के दौरान थी। इस दौरान रछेड़ा गांव के पलेनीघाट में पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रोका तो पुलिस ने मौके पर ही युवक से 151 ग्राम चरस बरामद कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सदर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने पलेनीघाट स्थान पर नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान युवक से 151 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।