फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में जिला स्तरीय युवा उत्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के सौजन्य से सोमवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सदर, घुमारवीं, झंडूता, नयना देवी जी ब्लॉक से टीमें बिलासपुर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन में लोक संगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय गायन, तबला-वादन, बांसुरी वादन, शास्त्रीय नृत्य, एकांकी इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। युवा संयोजक रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन लुहणू के इंडोर स्टेडियम में 11 बजे किया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां भी कर ली हैं। इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगी। यह आयोजन 8 से 10 दिसंबर तक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें